भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  अन्य कड़ियाँ  -  प्रशिक्षण केन्द्र
 
  गुणवत्ता प्रंबधन
  प्रशिक्षण केन्द्र
  भविष्य की योजनाएँ
  सफलता की कहानी
  आपकी कलम से
  निर्देशक के लिए
  अध्यक्ष के लिए
  कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व
  चित्रशाला
  सतलुज वाणी
  आम सवाल
 
प्रशिक्षण संस्थान
जल विद्युत प्रशिक्षण संस्थान
एसजेवीएनएल ने झाकड़ी से लगभग 14 कि.मी. दूर ज्यूरी सराहन मार्ग पर सुंदर कुदरती फिजाओं के बीच कोटला में जलविद्युत प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया है। प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु यह संस्थान अक्तूबर 2003 में खोला गया और प्रभावी रूप से कार्यरत यह विद्युत क्षेत्र के अन्य संगठनों के कर्मचारियों के अलावा एसजेवीएन के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

प्रशिक्षण एवं विकास
अपने वर्तमान कारोबार की मजबूती और उन्नतिपरक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए एसजेवीएन मानव संसाधनों को अत्याधिक महत्वपूर्ण संपदा मानता है। अपनी स्थापना की शुरूआत से ही निगम ने अधिकतम वैयक्तिक एवं सामूहिक योगदान को चरितार्थ करने के लिए अपनी मानव-संसाधन की नीतियों और व्यवहारों के अभिप्रेरण, विकास, सौहार्द एवं समानता के पक्षों पर बल दिया है। एसजेवीएनएल का मानना है कि सभी कर्मचारियों का कौशल एवं क्षमता सुधारने के लिए प्रबंधन शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाना बहुत जरूरी है, जिससे संगठन का कौशल एवं प्रभावशीलता बढ़ती है।

इस प्रकार इस समय प्रशिक्षण के ऐसे तरीके अपनाने की जरूरत है, जो आसन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में भी कार्मिकों की सहायता करने में मददगार हो। राष्ट्रीय प्रशिक्षण नीति के अनुसार विजली उद्योग का मुख्य लक्ष्य किफायती लागत पर सही गुणवत्ता की ओर सही मात्रा में बिजली पैदा करके और जहां कहीं, जब कभी जरूरत हो इसकी आपूर्ति, कुशलतापूर्वक करके ग्राहकों की संतुष्टि हासिल करना है। उक्त कार्यों के लिए हर समय प्रशिक्षित कार्मिकों की जरूरत रहती है। विद्युत क्षेत्र में तकनीकें पुरानी पड़ने की रफ्तार कौशल विशेष की रफ्तार से अधिकांशतः तेज है और नित नई होती तथा आगे बढ़ती तकनीकों के मद्देनजर इन कौशलों का उन्नयन करना लाजमी है। हमारे कर्मचारियों की क्षमताओं के उन्नयन/विकास के लिए मानव संसाधन विकास का उन्नयन जरूरी है और साथ ही विद्युत क्षेत्र में सुधारों और ऊर्जो के संरक्षण सहित विद्युत क्षेत्र में प्रशिक्षण संबंधी मामलों में समन्वयन के लिए एक साझा मंच बनाने के लिए विद्युत क्षेत्र के कार्मिकों एवं स्टेकहोल्डरों को इस ओर उन्मुख करना बहुत ही जरूरी है।

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड