बिहार राज्य में कोसी नदी में आयी प्रलयंकारी बाढ़ से प्रभावित हुए हजारों लोगों की सहायतार्थ एसजेवीएन ने एक जिम्मेदार कारपोरेट संगठन के रूप में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में 2.5 करोड़ रुपए राशि का अंशदान दिया है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री हेमंत कुमार शर्मा इस राशि का एक चेक केन्द्रीय विद्युत मंत्री, श्री सुशील कुमार शिंदे तथा केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री श्री जयराम रमेश को भेंट किया। विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों से इस तरह एकत्र की गई अंशदान राशि आगे भारत के माननीय प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को 3 सितंबर,2008 को भेंट की गई।
राष्ट्रीय हित में योगदान
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री हेमंत कुमार शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 27 अक्तूबर,2008 को 2 करोड़ रुपए राशि का चेक भेंट किया।