भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  समाचार और नवीनीकरण
 
  बोर्ड निदेशक
  प्रमुख कार्यकारिणी
  निर्देशक
 
समाचार और नवीनीकरण वापस..

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन द्वारा 6000 मिलियन यूनिट से भी अधिक बिजली उत्पादन
08 Feb 2008

गत 7 फरवरी,2008 को 6000 मिलियन यूनिट से भी अधिक का बिजली उत्पादन करके नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला एकल जलविद्युत स्टेशन बन गया है ,जबकि चालू वित्त वर्ष की समाप्ति में अभी भी 53 दिन बाकी हैं बिजली उत्पादन संबंधी यह उपलब्धि प्रतिकूल हाइड्रोलॉजी, अचानक आई बाढ़ों और भारी मात्रा में सिल्ट होने जैसी समस्याओं के बाबजूद हासिल की गई है इससे देश तो समूचे तौर पर लाभान्वित होगा ही , साथ ही इक्विटी में हिस्सेदार हिमाचल प्रदेश सरकार को 12% नि: शुल्क बिजली सहित बिजली  में उनके हिस्से के तौर पर 22% बिजली के अतिरिक्त भारी राजस्व मिलेगा

 

इस परियोजना का निर्माण करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड के निदेशक(विद्युत)  श्री आर.पी. सिंह ने बताया कि नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन में पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 5941 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ था जबकि चालू वित्त वर्ष में 6000 मिलियन यूनिट के स्तर को मौजूदा वित्त वर्ष की समाप्ति में 53 दिन शेष रहने से पहले ही प्राप्त कर लिया गया है

 

श्री आर.पी. सिंह ने बताया कि चालू अवधि के दौरान बिजली उत्पादन विद्युत मंत्रालय के साथ हस्ताक्षरित एम..यू. में तयशुदा बिजली उत्पादन के लक्ष्य (1 अप्रैल से 7 फरवरी,2008 तक) को पार कर गया है श्री सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि वर्ष 2007-08 के लिए एम..यू. में निर्धारित 6400 मिलियन यूनिट के बिजली उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा श्री सिंह ने यह भी बताया है कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2006-07 के दौरान शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं और इस प्रदर्शन की बदौलत रू.732.71 करोड़ का रिकार्ड तोड़ शुद्ध लाभ कमाया है और इक्विटी हिस्सेदारों को रू.235 करोड़ का लाभांश अदा किया है

 

यह पावर स्टेशन उत्तरी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, जम्मू एवं काश्मीर, चण्डीगढ़ और गृह राज्य हिमाचल प्रदेश को सन् 2003 से बेशकीमती बिजली उपलब्ध करा रहा है    




 

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड