|
एसजेवीएन द्वारा अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन
19 May 2010
एसजेवीएन द्वारा अपने 23वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 19 मई,2010 को कारपोरेट कार्यालय, शिमला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कर्मचारियों एवं उनके परिजनों सहित 64 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसजेवीएन के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), श्री नन्द लाल शर्मा ने किया। श्री नन्द लाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती ललिता शर्मा ने सर्वप्रथम रक्तदान किया।
इंिदरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला के ब्लड बैंक की ओर से डॉ.एम.एल.कौशल, डॉ.अनुभव चौहान तथा उनकी टीम ने एसजेवीएन लिमिटेड के कर्मचारियों के सहयोग से रक्तदान शिविर का संचालन किया। इस रक्तदान शिविर के आयोजन से एसजेवीएन के सभी परियोजना स्थलों एवं कार्यालयों में स्थापना दिवस संबंधी सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
श्री नन्द लाल शर्मा ने सभी रक्तदाताओं द्वारा दर्शाए गए उत्साह एवं समर्पण की सराहना की तथा मानव जीवन में उनके द्वारा दिए गए बेशकीमती योगदान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस मानवीय कृत्य को बढ़ावा देने के लिए सभी रक्तदाताओं को एसजेवीएन के 24 मई,2010 को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के अवसर पर स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे।
|