भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  समाचार और नवीनीकरण
 
  बोर्ड निदेशक
  प्रमुख कार्यकारिणी
  निर्देशक
 
समाचार और नवीनीकरण वापस..

नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन से बिजली का रिकार्ड उत्पादन
22 Sep 2009

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन  (एन.जे.एच.पी.एस.) ने 21 सितम्बर, 2009 को 5000 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है  यह रिकार्ड बिजली उत्पादन 1 अप्रैल से 21 सितम्बर 2009 की अवधि के मध्य पिछले वर्ष की तुलना में 15 दिन पहले किया गया है

 

इस अवसर पर सतलुज जल विद्युत निगम के निदेशक (विद्युत), श्री आर. पी. सिंह ने बताया कि यह रिकार्ड बिजली उत्पादन इस प्रतिष्ठित जल विद्युत स्टेशन के प्रचालन एवं अनुरक्षण के परिपेक्ष्य में सिल्ट, जलराशि एवं मशीनों के सर्वोत्तम प्रबंधन के फल्îास्वरूप संभव हुआ है

 

डिजाइन के अनुसार नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन (एन.जे.एच.पी.एस.) से 90% डिपेंडेबल वर्ष में 6612 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन निर्धारित किया गया है  यह उत्तरी ग्रिड के हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं काश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड,  चण्डीगढ़ एवं दिल्ली राज्यों को भी बेशकीमती बिजली उपलब्ध करवा रहा है  

 

इक्विटी में हिस्सेदार होने के तौर पर हिमाचल प्रदेश को इस जलविद्युत स्टेशन से 12%  बिजली नि: शुल्क मिलने के अतिरिक्त बस बार दरों पर उत्पादित बिजली में से और 25% हिस्सा प्राप्त होता है


 

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड