|
वी.के .पाठक रामपुर परियोजना के प्रमुख नियुक्त
01 Aug 2008
श्री वी.के. पाठक 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत परियोजना के प्रमुख के रूप में नियुक्त हुए हैं। उन्हें दिनांक 31 जुलाई,2008 को सेवानिवृत्त हुए श्री वी.के. शर्मा, कार्यकारी निदेशक के स्थान पर नियुक्त किया गया है। तत्पश्चात् श्री पाठक ने नए पद पर अपना चार्ज संभाला है। श्री पाठक इससे पूर्व निगम के सिविल संिवदा विभाग के प्रमुख थे।
श्री पाठक का जन्म हिमाचल प्रदेश के जिला ऊîना के गाँव इसपुर में सितम्बर,1951 को हुआ था। आप विश्वविद्यालय रीजनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर, महाराष्ट्र से वर्ष 1973 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधिप्राप्त हैं। आपने महाराष्ट्र इरीगेशन विभाग, नागपुर के पेन्च हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (बहुउद्देश्य) से अपने कैरियर का आरंभ किया। तत्पश्चात् आपने नवम्बर,1973 में एचपीएसईबी में कार्यभार ग्रहण किया। आप गिरि हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना (60 मेगावाट) (जिसकी कमीशनिंग 1978 में हुई) भाबा जलविद्युत परियोजना( 120 मेगावाट) के डिजाइन विंग तथा जिला शिमला की रोहडू तहसील की आध्रा जलविद्युत परियोजना (17.5 मेगावाट) से भी लगातार जुड़े रहें हैं।
श्री पाठक सितम्बर,1988 में कार्यकारी अभियंता के पद पर आसीन हुए। तत्पश्चात् आपने सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) में कार्यभार ग्रहण किया तथा नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना(1500 मेगावाट) के कई विभागों यथा-वाटर कंडैक्टर सिस्टम के अभिकल्प विभाग, बांध निर्माण इत्यादि में कार्य किया। आपने लूहरी जलविद्युत परियोजना में भी अपनी सेवाएँ प्रदान की तथा कारपोरेट संिवदा विभाग/डिस्प्यूट रिव्यू बोर्ड कोआर्डीनेशन सैल के प्रमुख (हेड) भी रहे।
नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना स्थल में तैनाती के दौरान, बांध स्थल के कार्यों को संभालने के अतिरिक्त आपने भूमिगत डिसिल्टिंग चेंबर, जो जल विद्युत उत्पादन हेतु निर्मित विश्व का विशालतम् भूमिगत कॉम्प्लेक्स है, के कार्यों को संभालने में भी अपना विशेष योगदान दिया।
जीवन में उन्नति की लक्ष्य-साधना तथा अथक प्रयासों से ही श्री पाठक ने कारपोरेट सिविल कांट्रेक्ट डिपार्टमेंट के प्रमुख के रूप में अपने टेन्योर के दौरान रामपुर जलविद्युत परियोजना संबंधी अवार्ड किए गए मुख्य सिविल कार्यों को सफलतापूर्वक यथासंभव लघु समय में अंितम रूप प्रदान कर श्रेय प्राप्त किया। विश्व बैंक ने भी आपके उक्त कार्यों/उपलब्धियों को स्वीकार किया तथा उनकी सराहना की।
डिजाइन कंस्ट्रशन कांट्रेक्टस तथा डिस्प्यूट रैज्यूलेशन संबंधी श्री पाठक के गहन अनुभव तथा ज्ञान को देखते हुए ही, एसजेवीएनएल ने श्री पाठक को हाल ही में रामपुर जलविद्युत परियोजना(आरएचईपी) का प्रमुख नियुक्त किया है।
|