भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  अध्यक्ष के लिए  -  भाषण
 
  भाषण
संदेश
प्रस्तुतिकरण
  चित्रशाला
 
संदेश वापस..
प्रिय साथियो,

आप सभी को ज्ञात है कि एसजेवीएन अब एक पब्लिक लिस्टेट कंपनी है तथा देश के हर कोने में इसके शेयर होल्डर हैं। भारत सरकार ने 41.5 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर कर कंपनी में अपनी 10.3औ इक्विटी का विनिवेश कर दिया है। कंपनी के आईपीओ को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है और यह 6.6 गुने से भी अधिक ओवर सब्सक्राइब हुआ है। योग्य एवं संस्थागत क्रेता (क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) का हिस्सा 9 टाईम्स से भी अधिक ओवर सब्सक्राइब हुआ है। यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि रिटेलर्स का कोटा भी 3 गुने से भी अधिक ओवर सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के शेयर दिनांक 20 मई,2010 को मुम्बई स्टॉक एक्सचेंजों अर्थात् नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एवं बाम्बे स्टॉक एक्चेंज पर लिस्ट हो गए हैं।

कंपनी के दर्जे एवं इसके कामकाज में अब आमूल परिवर्तन आ जाएगा। देश में सर्वत्र फैल्îा÷ निवेशकों की कंपनी के कामकाज पर पैनी निगाह रहेगी। अतः मेरा आपसे यह आह्वान है कि आप अपने कामकाज जिम्मेदारी से सुधारें एवं इसमें पारदर्शिता लाएं।

मैं आप लोगों को यह जानकारी भी देना चाहूंगा कि मणिपुर में 1500 मेगावाट क्षमता की तिपाईमुख जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए हमारी कंपनी ने मणिपुर सरकार तथा एनएचपीसी के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर नई दिल्ली में 28 अप्रैल,2010 को हस्ताक्षर किए गए। परियोजना में एसजेवीएन की 26औ हिस्सेदारी रहेगी।

प्रिय साथियो आप में से कई अब कंपनी में शेयरहोल्डर हैं और इसकी उत्पादकता में और अधिक सुधार लाने के लिए आप अपना कामकाज और दक्षतापूर्वक करें। कंपनी के पास 10 निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं तथा कंपनी को उन्नति की नई ऊचाईयों की ओर ले जाने के लिए आप सभी के सहयोग की जरूरत है। कंपनी के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर मैं आप सभी को तथा आपके परिजनों को ढेरों शुभकामनाएँ देता हूँ।

हार्दिक शुभकामनाओं सहित।

 

(हेमंत कुमार शर्मा)
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड